भास्कर न्यूज | बाड़मेर जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ वृत्त बाड़मेर की बैठक संगठन कार्यालय बाड़मेर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं तथा भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जोधपुर डिस्कॉम के महामंत्री जनक गहलोत, प्रदेश मंत्री एवं डिस्कॉम कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, वृत्त अध्यक्ष आईदान सिंह इंदा, वृत्त महामंत्री सुनिल लखारा, वृत्त कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर प्रथम इकाई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें संरक्षक नारायण, उत्तमगिरी, अध्यक्ष कूंपसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम, महामंत्री पवन खत्री, संगठन मंत्री रविशंकर, कोषाध्यक्ष हितेश त्रिवेदी, संयुक्त महामंत्री धनसिंह, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत एवं प्रवीण परमार, मंत्री वासुदेव को बनाया गया। कार्यसमिति सदस्य पदमसिंह, नेमीचंद, गोविंदसिंह को बनाया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। तथा कर्मचारी हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की एकता बनाए रखने, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।