सवाई माधोपुर| जैन रत्न श्राविका मण्डल शाखा सवाई माधोपुर शहर की ओर से महावीर भवन में वर्षी तप आराधिका सुरेखा, गायत्री, सन्तरा-सुरेशचन्द जैन व सन्तरा-हेमराज जैन का वर्षी तप अभिनन्दन समारोह में स्वागत किया गया।समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इस दौरान श्राविकाओं ने प्रभु भक्ति, गुरु भक्ति, चौबीस तीर्थंकर स्तुति, शासन गीत, तप अनुमोदना गीतों की सामूहिक प्रस्तुतियां दी। जैन रत्न युवती मण्डल शाखा सह संयोजक श्वेता पूजा जैन द्वारा तपस्या गीत की प्रस्तुति दी। श्राविका संजू जैन, शिल्पी जैन व पदमा जैन ने तप की महिमा विषय पर स्तवन प्रस्तुत किए। श्राविका मण्डल शाखा मंत्री डिम्पल जैन ने अपने भाव व्यक्त किए। जैन रत्न श्राविका मण्डल, युवती मण्डल की सभी सदस्य श्राविकाओं ने चुनरी ओढ़ाकर, माला पहनाकर, मेवों से गोद भर कर तपस्विनी श्राविकाओं का सामूहिक अभिनन्दन किया।इस दौरान तपस्विनी सुरेखा जैन ने तपस्या के अनुभव बताए। शासन पति श्रमण भगवान महावीर स्वामी, गुरु हस्ती हीरा महेन्द्र मान, अहिंसा परमो धर्म, जैन धर्म की जय-जयकार के साथ तपस्वी अभिनन्दन समारोह सम्पन्न हुआ।