भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा श्री सकल जैन संघ, मेवाड़ (राजस्थान) भीलवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को हेड पोस्ट ऑफिस के पास शांतिभवन में जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। परिचय सम्मेलन में भीलवाड़ा के साथ ही उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ व संलूंबर जिले के युवक-युवती परिचय देने आएंगे। इसके लिए करीब 325 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराए, जिसमें 70 से अधिक युवतियां शामिल है। परिचय सम्मेलन में सीए, सीएस, इंजीनियर और डॉक्टरों समेत कई प्रोफेशनल डिग्रीधारी युवा भी शामिल हो रहे हैं। परिचय सम्मेलन में तय होने वाले जोड़ों के सम्मान के साथ ही। सम्मेलन में भाग लेने वाली सभी युवतियों को ब्रासलेट व घड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। संरक्षक तेजमल नाहर व संयोजक अशोक कोठारी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के श्री संघों के पदाधिकारी, महिला मंडलों एवं जैन समाज के सभी वर्गों के लोगों को भी परिचय सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। विधायक कोठारी व पीतलिया के साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे अतिथि महिला संयोजिका मधु लोढा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी, सहाड़ा विधायक लादूलाल पीतलिया होंगे। राष्ट्रीय संयोजक तेजमल गन्ना, संरक्षक वास्तुपाल नलवाया, सह संयोजक हिम्मतसिंह रांका, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर नंदावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिसोदिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष किरन पोखरणा भी परिचय सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। युवा अध्यक्ष अरिहंत मेहता ने बताया कि सम्मेलन को लेकर युवाओं में उत्साह है। सुशील चपलोत, नरेंद्र पीपाड़ा, अनिल सिसोदिया, अनिल कोठारी, बलवीर डागलिया, ललित लोढ़ा, मनीष सेठी, संजय लोढ़ा, दिनेश भंसाली, सुनीता पीपाड़ा, किरण सेठी, रीना सिसोदिया,नीलू पानगढ़िया,डॉ. राजमती सुराणा सहित कई समाजजन परिचय सम्मेलन में सहयोग कर रहे हैं।