दौसा में सड़क हादसे में कार सवार 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर 3 बजे मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर पीपलकी गांव के पास हुआ। जहां कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। भिंडत इतनी तेज थी कि हाइवे पर काफी दूर तक धूल का गुबार देखा गया। आसपास के लोगों ने कार सवार घायलों को संभाला। जिन्हें इलाज के लिए सिकराय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाइवे पर करीब 20 मिनट ट्रेफिक जाम रहा। कार सवार डीग जिले के निवासी पुलिस ने बताया कि जयपुर से भरतपुर की ओर जाते वक्त कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिंडत हो गई। कार सवार सभी लोग डीग जिले के रहने वाले हैं और जोबनेर धाम में दर्शन कर लौट रहे थे कि हादसे में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्टोन डस्ट भरी हुई थी। ऐसे में कार से भिंडत के बाद धूल का गुबार छा गया और हाइवे पर ट्रेफिक जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इनपुट: देवेन्द्र सैंहणा, सिकराय