दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' के तहत जयपुर के कई इलाकों से जनता की समस्याएं और उनके तुरंत समाधान की खबरें सामने आई हैं। जहां एक ओर जनता कॉलोनी में कचरे के ढेर, शास्त्री नगर में बंद स्ट्रीट लाइट, झोटवाड़ा में धंसी सड़कों और विद्याधर नगर में दोबारा उभरी सीवर लीकेज की समस्या से आमजन त्रस्त हैं। वहीं दूसरी ओर सजग प्रशासन ने कई गंभीर मामलों पर तुरंत एक्शन भी लिया है। शास्त्री नगर में पार्षद शिव सोनी के प्रयासों से बेसहारा पशुओं के आतंक से मुक्ति मिली है, तो मांग्यावास में सीवर रिपेयर, पालड़ी मीना में टूटे नाले का ढक्कन बदलने और उमा पथ पर निगम के जरिए कचरा गाड़ी भेजने से निवासियों को बड़ी राहत मिली है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) रवि पथ पर कचरे का अंबार, सफाई की मांग
जयपुर शहर की जनता कॉलोनी रवि पथ से कचरे की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी राजेश कुमार वर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि कॉलोनी में कचरे की समस्या बनी हुई है। खाली प्लॉट में लोगों ने कचरा डाल कर ढेर जमा कर लिया है। लोगों ने मांग की है कि इस कचरे को साफ किया जाए और लोगों को बदबू और गंदगी से राहत दी जाए।
स्ट्रीट लाइट न होने से राहगीर परेशान
शास्त्री नगर के लेन नंबर 6 तुलसी नगर से गिरिराज प्रसाद शर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बिजली का पोल तो है लेकिन लाइट नहीं होने से अंधेरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गली में रोशनी न होने के कारण काफी असुविधा हो रही है।
खस्ताहाल सड़कें दे रही हैं हादसों को न्यौता
झोटवाड़ा की कुमावत कॉलोनी के रहने वाले प्रकाश चंद्र कुमावत ने समस्या पोस्ट की है कि इलाके में रोड खराब हो रही है। लोगों ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। रोड कई जगहों से पूरी तरह धंस गई है, जो कि हादसों का कारण बन सकती है।
विद्याधर नगर में सीवर लीकेज की समस्या
विद्याधर नगर सेक्टर 1 रोड से सीवर लीकेज की समस्या सामने आई है। वहां रहने वाले प्रभु सैनी ने लिखा कि कॉलोनी के घरों की सीवर लाइन में खराबी होने के कारण पूरी कॉलोनी परेशान हो रही है। रोड पर सीवर ने निकली गंदगी बह रही है। बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया है। साथ ही बताया कि इस मामले में शिकायत करने पर 1 दिन से लिए समाधान हुआ लेकिन, समस्या जस की तस हो गई है।
कई समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान शास्त्री नगर में बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान
शास्त्री नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से अनुभव चतुर्वेदी ने कुछ समय पहले बेसहारा जानवरों की समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि गली में जानवरों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद पार्षद ने इसका समाधान करवा दिया। समाधान होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
शिव सोनी बने आज 'पब्लिक के स्टार'
जयपुर शहर के शास्त्री नगर इलाके से बेसहारा जानवरों की समस्या सामने आई थी। इस मामले में कॉलोनी के रहने वाले अनुभव चतुर्वेदी ने पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने पर पार्षद शिव सोनी ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। लोगों ने पार्षद और दैनिक भास्कर का आभार जताया है।
सीवर लीकेज की समस्या हुई खत्म
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड मांग्यावास के मोहरू नगर से सीवर लीकेज की समस्या पोस्ट हुई थी। जिसमें वहां रहने वाले शुभम जैन ने लिखा था कि पिछले कई दिनों से सीवर का पानी रोड पर बह रहा है। जिसपर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
आगरा रोड से सामने आई समस्या का किया गया समाधान
आगरा रोड के पालड़ी मीना से रहने वाले जोय ने अपनी समस्या में लिखा कि फुटपाथ पर नाली की ढक्कन टूटा हुआ था। जिससे आमजन को फुटपाथ पर चलने में परेशानी आ रही थी। हालांकि समस्या सामने आने के बाद प्रशासन ने इसका समाधान करवा दिया है।
निगम ने कचरा गाड़ी भेजकर किया समाधान
उमा पथ, रामनगर एक्सटेंशन निवासी जितेंद्र जांगिड़ ने कचरे की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि इलाके में काफी समय से कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही थी। लोगों के घरों में कचरा जमा हो गया था। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम ने कचरा उठाने वाली गाड़ी भेजकर समाधान कर दिया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जनसमस्याओं पर तुरंत एक्शन:लापरवाही के खिलाफ धरातल पर दिखा बड़ा असर, निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल की तत्परता से बड़ी कार्रवाई 2.शास्त्री नगर में मनोज मुदगल ने करवाई सफाई:जयपुर के कई इलाकों से हटा कचरा, तो कई जगहों पर सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग 3.एईएन हिमांशु शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सुलझीं; ESI डिस्पेंसरी की परेशानी बरकरार 4.जयपुर में अधूरी सड़कें और खतरनाक पेयजल का संकट:काना विहार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक फैली अव्यवस्था, लोगों ने लगाई सुधार की गुहार 5.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 6.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान 7.जयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:हरमाड़ा और विद्याधर नगर में चमकीं बंद पड़ी रोड लाइटें, शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर जागा प्रशासन 8.जयपुर में कीचड़, धूल और अंधेरे से जनता परेशान:भास्कर समाधान से जनता को मिली राहत, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन 9.जयपुर में एक क्लिक पर खुली प्रशासन की नींद:टूटी पाइप लाइन ठीक, सुधरी स्ट्रीट लाइट; शहर के कई इलाकों में अब भी हाल बेहाल 10.‘भास्कर समाधान’: बुनियादी समस्याओं का मिल रहा हल:सड़क, पानी और सीवरेज जयपुर की बड़ी समस्या, यूजर बोले दो महीने से न गड्ढा भरा, न सड़क, कॉलोनी में पीने का पानी नहीं