जयपुर में करतारपुरा नाले के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण कि बाइक को दूर तक घसीटा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर के बाद बाइक सवार नाले के पास लगी रेलिंग से जा टकराए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों की पहचान जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल कार (नंबर आरजे 60 सीएफ 9084) ने बाइक (नंबर आरजे 14 एसजे 6679) को टक्कर मारी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।