जयपुर की एक होटल में पुलिस रेड पर बचने के लिए एक बदमाश ने होटल रुम से छलांग लगा दी। दूसरे फ्लोर पर मौजूद रुम की खिड़की से कूदने से बदमाश के दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। जालूपुरा थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में इलाज के बाद आरोपी को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से साइबर फ्रॉड में यूज 19 मोबाइल व लेपटॉप बरामद किया गया है। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- साइबर फ्रॉड मामले में आरोपी राजेन्द्र कुमार बैरवा (26) निवासी बरोनी टोंक को अरेस्ट किया गया है। 15 दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ जयपुर के जालूपुरा स्थित होटल में रुम लेकर रुका था। 17 अप्रैल को रात्रिगश्त के दौरान मुखबिर से होटल में ठहरे लड़कों की गतिविधियां संदिग्ध होने के बारे में बताया गया। पुलिस टीम की ओर से होटल के कमरा नंबर-203 पर रेड किया गया। पुलिस आने का पता चलने पर रुम में मौजूद लड़के खिड़की से कूदकर भागे। नीचे गिरने से आरोपी राजेन्द्र कुमार बैरवा के पैर टूटने पर वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस को कमरे की तलाशी में 19 मोबाइल, एक लेपटॉप व साइबर फ्रॉड में यूज कुछ सामान जब्त किया गया। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने पर शुक्रवार को आरोपी राजेन्द्र कुमार को पुलिस ने अरेस्ट किया। पूछताछ में सामने आया कि उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के लोगों के बैंक अकाउंट किराए पर लेना बताया। किराए पर बैंक अकाउंट साइबर फ्रॉड के लिए लेते थ। जिसे बाद दूसरे बैंक अकाउंट में रोटेट कर देते थे। समन्वय पोर्टल पर इन सभी बैंक अकाउंट्स की शिकायत विभिन्न राज्यों में दर्ज होना पाया गया।