जयपुर शहर में नालियों की सफाई, सड़कों की स्थिति और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं नालियां जाम होने से गंदगी सड़कों पर फैल रही है तो कहीं टूटी सड़कें हादसों का कारण बन रही हैं। इन समस्याओं को नागरिकों ने भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिसके बाद संबंधित विभागों तक मामला पहुंचा और कुछ स्थानों पर समाधान कर राहत भी दिलाई गई। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। नाहरी का नाका में जाम नालियां, सड़क पर कचरा नाहरी का नाका से परवेज खान ने पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं। इसके कारण कचरा भी सड़क पर जमा रहता है और गंदगी फैल रही है। मालवीय नगर सेक्टर-3 में टूटी सड़क से परेशानी सेक्टर-3 मालवीय नगर से रेखा शर्मा ने पोस्ट किया कि प्रधान मार्ग से सेक्टर-3 तक की सड़क काफी खराब और टूटी हुई है, जिससे रोजाना आवागमन में दिक्कत हो रही है। विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में जाम नाली और गंदगी विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया से गोविंद ने पोस्ट किया कि उनके घर के पास की नाली लंबे समय से जाम है और कचरा भी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। श्याम एन्क्लेव में जर्जर सड़क, हादसों का खतरा पंच्यावाला स्थित श्याम एन्क्लेव से प्रेमलता अग्रवाल ने पोस्ट किया कि उनकी कॉलोनी की सड़क काफी खराब हो चुकी है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। अग्रवाल फार्म में पाइपलाइन लीकेज ठीक मानसरोवर के अग्रवाल फार्म से कृष्ण कुमार ने पोस्ट किया था कि पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से कई दिनों से पानी सड़क पर बह रहा था। मामला भास्कर समाधान में सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर पाइपलाइन को दुरुस्त करवा दिया। इसके बाद पानी का बहाव बंद हुआ और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। विजय नगर में स्ट्रीट लाइट ठीक, लोगों को राहत कनकपुरा, विजय नगर से सुशीला ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट खराब थी, जिससे रात में काफी परेशानी होती थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर लाइट को दुरुस्त किया और क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। आज के पब्लिक के स्टार बने हिमांशु शर्मा विजय नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में हिमांशु शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित टीम से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। इसके बाद खराब पड़ी रोड लाइट को ठीक किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने 'स्टार ऑफिसर' 2.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार 5.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत 7.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार' 8.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में उठीं सीवर, सफाई और सड़क की समस्याएं:शिकायतों पर पार्क सफाई और स्ट्रीट लाइट हुई चालू, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में बंद स्ट्रीट लाइट, जाम सीवर से जनता परेशान:भास्कर समाधान में उठीं शहर की समस्याएं, पप्पू गोयर बने ‘पब्लिक के स्टार’