जैसलमेर से जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। जयपुर मंडल के कनकपुरा यार्ड में तकनीकी काम की वजह से मई के महीने में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर जैसलमेर से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस और लीलन सुपरफास्ट पर पड़ेगा। जैसलमेर से बड़ी संख्या में लोग व्यापार-पर्यटन के लिए जयपुर और दिल्ली की यात्रा करते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार-कनकपुरा स्टेशन पर ट्रैक को सुधारने का काम चल रहा है। इसलिए ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर या देरी से चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- यात्रियों की सुविधा के लिए समय में अस्थायी बदलाव किया है। यात्रियों को सलाह है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की सही जानकारी ले लें। ताकि उन्हें स्टेशन पर घंटों इंतजार न करना पड़े। जैसलमेर की इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव जैसलमेर से रवाना होने वाली और यहां आने वाली ट्रेनों को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा- जोधपुर-वाराणसी और इंदौर रूट की ट्रेनें भी प्रभावित जैसलमेर के पास स्थित जोधपुर मंडल की भी कई मुख्य ट्रेनों के समय को बदला गया है: यात्री क्या करें? रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा प्लान करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या मोबाइल पर NTES ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति चेक कर लें। इससे स्टेशन पर होने वाली भीड़ और परेशानी से बचा जा सकेगा।