“किचन गार्डन एसोसिएशन की गांधी नगर शाखा में ट्रे गार्डन कार्यशाला का सफल आयोजन” किचन गार्डन एसोसिएशन की गांधी नगर शाखा की संयोजक गीता अहलूवालिया एवं सह-संयोजक रितु अग्रवाल की ओर से शनिवार को एक दिवसीय “ट्रे गार्डन कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 30 महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने न केवल ट्रे गार्डन बनाने की तकनीक सीखी, बल्कि पौधों के चयन, सजावट एवं उनकी देखभाल के महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दौरान सभी सदस्यों ने रचनात्मकता और रुचि के साथ अपनी-अपनी आकर्षक ट्रे गार्डन तैयार कीं, जिससे वातावरण -भरा और प्रेरणादायक बन गया। संयोजक गीता अहलूवालिया एवं सह-संयोजक रितु अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करती हैं।