जयपुर की युवा उद्यमी मेघा सोनी ने एक बार फिर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मेघा सोनी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान उभरते लक्जरी सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। देश की अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान यह सम्मान मेघा सोनी को उनके चर्चित और तेजी से लोकप्रिय हो रहे सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड ‘गजाह’ के लिए दिया गया। कम समय में ही ‘गजाह’ ने सिल्वर ज्वेलरी सेक्टर में अपनी अलग पहचान बनाई है। आधुनिक डिजाइनों, पारंपरिक भारतीय कला और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण यह ब्रांड ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है और खासतौर पर महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मान समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सांसद एवं पद्मश्री सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत रहीं, जिन्होंने मेघा सोनी को मंच पर यह सम्मान प्रदान किया। सोनी बोलीं- ये ज्वेलरी ब्रांड नहीं, भारतीय कला का संगम है पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मेघा सोनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व, प्रेरणा और जिम्मेदारी तीनों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय पारंपरिक शिल्प, हस्तकला और आधुनिक फैशन को एक मंच पर लाकर महिलाओं के लिए प्रीमियम, आकर्षक और विशिष्ट ज्वेलरी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ‘गजाह’ केवल एक ज्वेलरी ब्रांड नहीं, बल्कि भारतीय कला और आधुनिक सौंदर्यबोध का संगम है। मेघा सोनी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, टीम और ग्राहकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर काम करने तथा भारतीय ज्वेलरी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करेगा।