जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के लिए केंद्र सरकार से 13 हजार करोड़ रुपए मिलने की मंजूरी के आदेश जारी हुए हैं। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 13,037.66 करोड़ के प्रोजेक्ट की औपचारिक मंजूरी के आदेश जारी किए। केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी के 20 दिन बाद ही शहरी विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट के लिए यह मंजूर दी है। मेट्रो के दूसरे फेज में 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दी गई थी। प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक 12 किलोमीटर कॉरिडोर के लिए वर्कऑर्डर जल्द जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो की समीक्षा बैठक में इसका काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद अब प्रोजेक्ट के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक के 12 किलोमीटर के कॉरिडोर के लिए जल्द वर्कऑर्डर जारी करने की तैयारी है। केंद्र सरकार से मिलेगी 50 प्रतिशत इक्विटी, दूसरे फेज में आधा पैसा केंद्र देगा जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना में केंद्र सरकार से 50 प्रतिशत इक्विटी मिलेगी। इससे राजस्थान सरकार पर पूरा भार नहीं पड़ेगा और प्रोजेक्ट का आधा फंड केंद्र देगा। मेट्रो का दूसारा फेज वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो के दूसरे फेज का काम राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) करेगा। RMRCL में केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी है। यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में मेट्रो का 41KM का कॉरिडोर बनेगा:सीतापुरा से हरमाड़ा तक चलेगी ट्रेन, 36 स्टेशन होंगे; फेज-2 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राजस्थान से जुड़े दो अहम फैसलों को मंजूरी दी गई थी। इसमें जयपुर मेट्रो फेज-2 और पचपदरा (बालोतरा) रिफाइनरी की प्रोजेक्ट कॉस्ट को बढ़ाने की मंजूरी दी थी। मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट को सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)