जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद किडनैप कर रेप किया। फिर धमकी देकर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी परिचित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया गया है। परिचित होने का फायदा उठाकर किडनैप किया पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 16 साल की रहने वाली लड़की से परिचित युवक ने रेप किया। परिचित होने के कारण आरोपी युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग लड़की से दोस्ती कर ली। इसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी उसका किडनैप कर रेप किया। इसके बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर नाबालिग ने परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल करवाकर जांच के बाद आरोपी परिचित को गिरफ्तार कर लिया।