जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर धोखे से पड़ोसी नाबालिग को किडनैप कर ले गया था। पिछले 6 महीने तक बंधक बनाकर रेप किया। पुलिस ने नाबालिग को मुंबई से ढूंढ निकाला। पॉक्सो एक्ट में आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की को किडनैप कर रेप को लेकर पॉक्सो एक्ट में आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया गया है। करीब 6 महीने पहले आरोपी पड़ोसी युवक ने धोखे से नाबालिग लड़की को मिलने बुलाया। बहला-फुसलाकर धोखे से नाबालिग का किडनैप कर ले गया। पिछले 6 महीने से मुंबई में आरोपी ने उसे बंधक बनाकर देहशोषण किया। मुंबई पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ लिया। पीड़िता के साथ मिले आरोपी पड़ोसी को पकड़ लिया। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया।