राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस साल नगर निगम जयपुर के चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट के मुताबिक अगर कल ही चुनाव होते हैं तो जयपुर की शहरी सरकार को चुनने के लिए 24 लाख 18,272 वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। आयोग की ओर से तैयार की गई 150 वार्डों की ​इस वोटस सूची में 12 लाख 56,325 पुरुष, 11 लाख 61,856 महिला और 91 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं। खास बात ये है कि इसमें 5 हजार से कम और 30 हजार से ज्यादा मतदाता वाला वार्ड भी है। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने अप्रैल-मई में प्रस्तावित नगरीय निकाय (नगर निगम, परिषद और नगर पालिकाओं) को देखते हुए प्रदेश की 196 नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत 24 मार्च को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी, जबकि फाइनल लिस्ट 22 अप्रैल को। इसी के तहत जिला निर्वाचन शाखा जयपुर की ओर से नगर निगम जयपुर की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई। 1.26 लाख वोटर्स के नाम हटे 22 मार्च को जब जिला निर्वाचन शाखा की तरफ से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश की गई, तब जयपुर में कुल 25 लाख 44,506 वोटर्स थे। दावे, आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 1 लाख 26,234 वोटर्स की संख्या कम हो गई। इस वार्डों में सबसे कम और सबसे ज्यादा वोटर्स नगर निगम जयपुर की फाइनल वोटर लिस्ट देखें तो 150 वार्डो में से सबसे कम वोटर वाला वार्ड संख्या 93 है। वार्ड संख्या 93 में महज 4810 ही वोटर्स हैं। इसी तरह सबसे ज्यादा वोटर्स की संख्या वार्ड संख्या 26 में है, जहां कुल वोटर्स की संख्या 30 हजार 103 है। 8 वार्ड ऐसे जहां 10 हजार से कम वोटर्स जयपुर के 150 वार्डों में से 8 ऐसे वार्ड हैं, जिनमें वोटर्स की संख्या 10 हजार से भी कम है। इसमें सबसे कम वार्ड 93 है। इसके अलावा वार्ड संख्या 30, 31, 93, 102, 121, 131, 144 और 150 ऐसे वार्ड हैं जहां वोटर्स 10 हजार से कम हैं। इन वार्डों में 10 हजार से कम वोटर्स 29 वार्डों में 20 हजार से ज्यादा मतदाता जयपुर में 29 ऐसे वार्ड हैं, जहां वोटर्स की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। इसमें से वार्ड संख्या 26 ऐसा है, जिसमें वोटर्स की संख्या सबसे ज्यादा यानी 30 हजार से भी ज्यादा है। वोटर संख्या के लिहाज से ये वार्ड सबसे बड़ा है। इसके अलावा वार्ड संख्या 2, 4, 13, 17, 25, 37 से 39, 49, 50, 58, 59, 62, 67, 69, 70, 90, 99, 101, 109, 113, 114, 133, 135, 136, 142, 143 और वार्ड संख्या 147 ऐसे हैं जहां वोटर्स की संख्या 20 हजार से ज्यादा है। 20 हजार या उससे ज्यादा वोटर्स वाले वार्ड