राजस्थान पुलिस के एक कॉन्स्टेबल के जयपुर में युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी संबंध को लेकर आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल की युवती से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने युवती को मिलने के बहाने होटल बुलाकर रेप किया। जयपुर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस ने रेप केस में आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल को अरेस्ट कर शुक्रवार को जेसी भेज दिया। आरोपी जोधपुर में पोस्टेड है। आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने होटल बुलाया पुलिस ने बताया- जयपुर में रहने वाली 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि नवम्बर-2025 में जोधपुर में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल से उसकी रिश्ते की बात चली थी। शादी संबंध को लेकर आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल से उसकी मुलाकात हुई थी। मिलने के दौरान एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट नंबर लेकर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। दो महीने तक कॉल पर बातचीत के बाद जनवरी-2026 में छुट्टी लेकर आरोपी कॉन्स्टेबल मिलने आया। होटल में मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध पर शादी करने की कहकर चुप करवा दिया। जिसके बाद तीन बार मिलने आने पर होटलों में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की ओर से दबाव बनाने पर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान व मेडिकल करवा आरोपी कॉन्स्टेबल को अरेस्ट कर शुक्रवार को जेसी भेज दिया।