जयपुर में अब जनआवाज सिर्फ शिकायत तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाधान की मजबूत कड़ी बनकर उभर रही है। भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार कचरा, टूटी सड़कें, जलभराव और गंदगी जैसी मूलभूत समस्याएं सामने आ रही हैं। आमजन अपनी परेशानी सीधे प्लेटफॉर्म पर रख रहे हैं, जिससे जमीनी हकीकत जिम्मेदार विभागों तक पहुंच रही है। इन शिकायतों का असर भी साफ नजर आ रहा है। कई मामलों में संबंधित विभागों ने तुरंत संज्ञान लेकर टीमों को मौके पर भेजा और समस्याओं का समाधान कराया। इससे न सिर्फ लोगों को राहत मिली है, बल्कि व्यवस्था में सुधार की उम्मीद भी मजबूत हुई है। यह पहल शहरवासियों के लिए एक भरोसेमंद माध्यम बनती जा रही है, जहां उनकी आवाज सुनी भी जा रही है और उस पर कार्रवाई भी हो रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। चौड़ा रास्ता में गली में पड़ा कचरा मोदीखाना से हिमांशु ने पोस्ट कर बताया कि एसबीआई बैंक के पास, चौड़ा रास्ता की गली में कचरा जमा है और नियमित सफाई नहीं हो रही। इससे आसपास गंदगी फैल रही है। पृथ्वी राज नगर में टूटी सड़क और जल भराव प्रेम लता जैन ने पोस्ट किया कि पृथ्वी राज नगर क्षेत्र में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क बनी नहीं है और ऊपर से पानी जमा होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। सांगानेर में गंदगी से बीमारी का खतरा प्रताप नगर से सुनील शर्मा ने बताया कि सांगानेर क्षेत्र के द्वारका पुरी अपार्टमेंट में गंदगी बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों में बीमारियों का डर बना हुआ है। यूनिवर्सिटी के पास कचरा फैलाव राजस्थान यूनिवर्सिटी से सपना ने पोस्ट किया कि शांति पथ के बाहर कचरा गाड़ी कचरा उठाने की बजाय वहीं डाल जाती है, जिससे क्षेत्र में गंदगी बनी रहती है। गोकुलपुरा में बिजली लाइन पर गिरा पेड़ हटाया गया संजीत गुर्जर ने पोस्ट किया था कि प्लॉट नंबर 69 के पास पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया था। शिकायत सामने आने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया और स्थिति को सुरक्षित किया। रामगंज बाजार में गंदे पानी की समस्या दूर अमित यादव ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में पीने का पानी बेहद गंदा आ रहा था, जो सीवर के पानी जैसा लग रहा था। मामला उठने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया और साफ पानी की सप्लाई शुरू करवाई। आज की 'पब्लिक की स्टार' बनी कुसुम यादव (निवर्तमान मेयर) रामगंज बाजार क्षेत्र में पेय जल की गंभीर समस्या के समाधान में कुसुम यादव ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग से समन्वय किया और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करवाया। इससे क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने 'स्टार ऑफिसर' 3.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार 6.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत 8.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार' 9.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में उठीं सीवर, सफाई और सड़क की समस्याएं:शिकायतों पर पार्क सफाई और स्ट्रीट लाइट हुई चालू, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’