गुलाबी नगरी के कई इलाकों में इन दिनों लोग मूलभूत सुविधाओं के संकट से जूझ रहे हैं। कहीं घरों में बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई हो रहा है तो कहीं सड़कों पर जमा गंदा पानी और कचरे के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। दैनिक भास्कर के ‘समाधान’ सेगमेंट में शहरवासियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिसके बाद प्रशासन ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाई है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। बदबू और गंदगी वाला पानी पी रहे लोग इंदिरा बाजार रोड निवासी महेंद्र शर्मा ने गंदे पानी की सप्लाई की समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों से घरों में बदबू और गंदगी वाला पानी आ रहा है। लोगों को मजबूरी में वही पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पानी जमा होने से आवागमन बाधित वहीं बम्बाला के गोवर्धन नगर स्थित महावीर कॉलोनी में जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामसहाय सैनी ने बताया कि नालियों और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। साथ ही कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ता और संकरा हो गया है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। कचरा गाड़ी समय पर नहीं आने से गंदगी का ढेर जयसिंहपुरा खोर की जगदंबा कॉलोनी में कचरा प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र निवासी सुनील के अनुसार कचरा गाड़ी समय पर नहीं आती और कई बार बिना हॉर्न बजाए चली जाती है। इससे लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती और इलाके में कचरे के ढेर जमा हो जाते हैं। पानी की समस्या से जूझ रही जनता चित्रकूट नगर की जेडीए स्कीम में भी लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। रामेश्वर चौधरी ने बताया कि अपार्टमेंट में पानी का टैंक नहीं होने से लोग सीधे नल के पानी पर निर्भर हैं, लेकिन पर्याप्त प्रेशर नहीं मिलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। सीवर के ढक्कन की समस्या का हुआ समाधान हालांकि कुछ इलाकों में शिकायतों के बाद राहत भी मिली है। जसवंत नगर के चंद बिहारी नगर में टूटे नाले के ढक्कन की शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों को हादसे के खतरे से राहत मिली। 1 दिन में सीवर की समस्या का हुआ समाधान इसी तरह मांगियावास निवासी ओम प्रकाश वर्मा ने 8 मई को ‘समाधान’ सेगमेंट में सीवर चैंबर की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया था कि पिछले एक महीने से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही थी और पूरे इलाके में बदबू फैल रही थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने तुरंत एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करवा दिया। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। ओम थानवी बने आज के 'पब्लिक के स्टार'
जयपुर के मांगियावास इलाके के ओम प्रकाश वर्मा ने सीवर चैंबर की समस्या समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने पिछले 1 महीने से सीवर की गंदगी बाहर रोड पर आने के बारे में बताया था। रही है। जिसके बाद नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने एक्शन लेते हुए 9 मई को समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी आराम मिला है।
शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही ये समस्याएं यह दिखाती हैं कि जयपुर में अभी भी पानी, सफाई और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर काफी सुधार की जरूरत है। वहीं ‘समाधान’ जैसे मंच के जरिए लोगों की आवाज उठने पर प्रशासन की जवाबदेही भी दिखाई दे रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों तक सीधे पहुंच रहीं जन समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. मांगियावास में एक दिन में ठीक हुई सीवर समस्या:शिकायतों के बाद कई इलाकों में मिला समाधान; ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.जयपुर में बदहाल व्यवस्थाओं की खुली पोल:अंधेरे में गलियां, कहीं सीवर से लबालब सड़कें; शिकायतों के समाधान से लोगों को मिली राहत 3.जयपुर में जनता की नहीं सुनी जा रही परेशानी:सड़क, सफाई, सीवरेज जैसी समस्याओं का लगा अंबार, राहुल अग्रवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' 4.भास्कर समाधान पर उजागर हो रही जयपुर की समस्याएं:कई कॉलोनियों में गंदगी, टूटी सड़कें और आवारा पशुओं से जनता परेशान, राहुल बने 'पब्लिक के स्टार' 5. जयपुर की कई कॉलोनियों में हालात खराब:प्रताप नगर के सेक्टर 28 में गंदगी, सीवर से जनता परेशान, भास्कर ‘समाधान’ से आदर्श नगर-झोटवाड़ा में राहत 6. झोटवाड़ा में 15 साल से नहीं बनी सड़क:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, रविंद्र बने पब्लिक के स्टार 7.जयपुर में मूक दर्शक बना शासन - प्रशासन:मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हो रही परेशान, रविंद्र सिंह ने सुनी जनता की आवाज 8.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:भास्कर समाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार 9.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया 10.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’