जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा छाया हुआ है तो कहीं सड़क और पानी की लाइन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंच पाई हैं। कचरे के ढेर और जाम सीवर से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। इन समस्याओं को जब भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया गया, तो जिम्मेदार विभागों तक बात पहुंची और कई जगहों पर त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिली। इससे साफ है कि अब जनआवाज केवल शिकायत नहीं, बल्कि समाधान का माध्यम भी बन रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। लक्ष्मी नारायण पुरी में स्ट्रीट लाइट नहीं
राहुल कुमार ने पोस्ट किया कि उनकी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है, जिससे रात के समय काफी अंधेरा रहता है और लोगों को परेशानी होती है। निवारू रोड पर सड़क और पानी लाइन दोनों का अभाव
झोटवाड़ा के सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में लंबे समय से सड़क नहीं बनी है और पानी की लाइन भी अभी तक नहीं डाली गई है, जिससे लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। त्रिपोलिया बाजार में कचरे का ढेर
योगेंद्र अग्रवाल ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से कचरा जमा है, लेकिन नियमित सफाई नहीं हो रही है। मालवीय नगर में जाम सीवर, ओवरफ्लो चैम्बर
राम मंदिर गली से प्रदीप लालवानी ने पोस्ट किया कि क्षेत्र में सीवर लाइन कई दिनों से जाम है और चैम्बर ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे गंदगी फैल रही है। छोटी चौपड़ में गली की सफाई कराई गई
महेंद्र कुमार सैनी ने पोस्ट किया था कि कई दिनों से गली की सफाई नहीं हुई थी और कचरा जमा हो गया था। मामला सामने आने के बाद सफाई करवाई गई, जिससे लोगों को राहत मिली। सोडाला में 3 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू
जमुना नगर, सोडाला से मृत्युंजय प्रसाद ने पोस्ट किया था कि 3 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब थी। शिकायत के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे क्षेत्र में रोशनी हुई। आज के पब्लिक के स्टार बने संदीप मीणा
जमुना नगर, सोडाला में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में संदीप मीणा (JEN लाइट) ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करवाई और 3 दिनों से बंद पड़ी लाइट को ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 5.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 7.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’