जयपुर में मानसून की शुरुआती बारिश में ही सड़क, सीवरेज, अतिक्रमण और जलभराव से लोग परेशान हो गए हैं। राजधानी में टूटी सड़कें और चोक सीवरेज सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं। सांगानेर में श्मशान भूमि तक जाने वाला रास्ता भी कीचड़ और पानी से भरा है। वहीं कनकपुरा में स्कूली बच्चों को अतिक्रमण के कारण हो रहे जलभराव से रोज संघर्ष कर स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। रही सही कसर बारिश से हुए गड्‌ढे और ओवरफ्लो सीवरेज ने पूरी कर दी है। हालांकि कुछ मामलों में जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत भी दी है। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर जो रोजमर्रा की जिंदगी को गहराई से प्रभावित कर रही हैं… अतिक्रमण के कारण जलभराव जयपुर के कनकपुरा से हंसराज काजला ने अतिक्रमण के कारण हो रहे जलभराव और स्कूली बच्चों की परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि सिरसी रोड पर आदिनाथ नगर में स्कॉटेल हाई स्कूल के मुख्य गेट पर अतिक्रमण के कारण छात्रों और अभिभावकों को बहुत परेशानी होती है। बारिश के दिनों में तो यहां पैदल आना–जाना भी मुश्किल हो जाता है। श्मशान भूमि का रास्ता खराब 'भास्कर समाधान' पर राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सांगानेर के शिकारपुरा से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि शिकारपुरा में श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बारिश में इस कदर खस्ताहाल और कीचड़ से भर जाता है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। अंतिम यात्रा के लिए आने–जाने वालों को यहां बहुत असुविधा होती है। प्रशासन और जनप्रतिनिधी कम से कम इस रास्ते को तो ठीक कराकर स्थानीय लोगों को राहत दें। बारिश से हुआ सड़क में गड्‌ढा टोंक फाटक की वसुंधरा कॉलोनी से पुष्पेंद्र ने गली नंबर चार की समस्या हमें पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बारिश में कॉलोनी की गली नंबर 4 में सड़क के किनारे गड्‌ढा हो गया है। रात के अंधेरे या पानी भर जाने की स्थिति में इस गड्ढे में गिरने से कोई भी घायल हो सकता है। इस गड़्ढे को जल्द भरकर पानी के निकास को सही करवाया जाए। सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क पर जमा गंदगी आमेर रोड की चंद्र नगर, पारसरामपुरी से महेन्द्र कुमार टेलर ने ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के ठीक सामने बने दोनों सीवरेज चैम्बर ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं। सारी गंदगी घर के सामने और सड़क पर बह रही है। गंदा बदबूदार पानी जमा होने से दुर्गंध के कारण बहुत असुविधा हो रही है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं हीं तो मानसून में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद सीवरेज लीकेज सुधारी सोडाला के जमुना नगर इलाके से एक यूजर ने दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर अपने क्षेत्र जनता नगर की समस्या लिखकर भेजी थी। उन्होंने बताया कि उनके एरिया में सीवरेज ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए वार्ड 42 के निवर्तमान पार्षद दशरथ सिंह ने साफ–सफाई करवा कर सीवरेज लाइन ठीक करवा दी है। निगम उपायुक्त मनीषा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ जयपुर से गौतम मेहरा ने जमुना डेयरी, मेहरा नगर से इलाके की सीवरेज से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इलाके में बीते कई महीनों से शिव मंदिर के सामने सीवरेज चेम्बर चोक हो गया है। इससे पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बहता है। आने–जने वाले लोगों को इससे काफी असुविध हो रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की उपायुक्त मनीषा यादव ने समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप