जयपुर रिंग रोड पर परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान ट्रक ड्राइवरों से प्रति वाहन 500 रुपए की अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक परिवहन निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और विभाग का गार्ड ड्राइवरों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शनिवार सुबह 10 बजे का है। वीडियो सामने आने के बाद अब मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। वीडियो में परिवहन विभाग का गार्ड ड्राइवर के साथ ट्रक के पीछे जाता है, जहां वह उससे पैसे लेता और उन्हें गिनता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दूसरे ड्राइवर के पास पहुंच जाता है। जयपुर आरटीओ प्रथम में तैनात डीटीओ (DTO) नाथू सिंह ने बताया- अब चालान के पैसे भी कैश (नकद) में नहीं लिए जा सकते। पहले मैनुअल सिस्टम था, तब पैसे कैश में लिए जाते थे, लेकिन अब सारा भुगतान ऑनलाइन ही जमा होता है। अब देखिए, मामले से जुड़ी PHOTOS… वीडियो में क्या दिख रहा है एक दिन पहले ही हुई थी कार्रवाई एक दिन पहले ही ट्रक ड्राइवर से कथित मारपीट के मामले में एक परिवहन निरीक्षक को एपीओ किया गया था। परिवहन निरीक्षक संघ पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठा था। शनिवार सुबह से ही परिवहन निरीक्षक काम पर लौटे है। ऐसे में अब कथित वसूली का यह वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। -- यह खबर भी पढ़िए… भास्कर स्टिंग ऑपरेशन के बाद RTO इंस्पेक्टर को हटाया:दिल्ली-मुंबई हाईवे पर चल रही थी लूट; गाड्‌र्स पर भी कार्रवाई, सरकार का मैसेज-भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं अजमेर से जयपुर के बीच नेशनल हाईवे-8 पर अवैध वसूली करने वाली ​आरटीओ की पूरी फ्लाइंग को हटा दिया है। इस अवैध वसूली में शामिल आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता वर्मा (सोनी) को एपीओ कर दिया है। इस मामले के बाद डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भास्कर बातचीत में साफ कर दिया था कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी और अब इस कार्रवाई के बाद साफ मैसेज दिया है कि सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के मूड में है। पढ़ें पूरी खबर