नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। जयपुर के छात्रों ने ऑल इंडिया स्तर पर बेहतरीन रैंक हासिल की हैं। उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया 3rd रैंक हासिल की है। उपलक्ष्य ने बताया- तैयारी के दौरान मैंने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। खुद को रिफ्रेश करने के लिए खाना खाते वक्त टीवी पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ या फिर कॉमेडी शो देखता था। मैं पिछले 1 साल से नीट की तैयारी कर रहा था। मेरा पहला टारगेट सिलेक्ट होना था। अब जब थर्ड रैंक आई है, तो मुझे काफी खुशी है। वहीं, अजय चौधरी ने ऑल इंडिया रैंक 144 प्राप्त की। दक्ष खंडेलवाल ने 154वीं, जबकि देवेश सिंह गुर्जर ने 153वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। इसके अलावा भव्य यादव ने 319वीं, मूर्शा फिरोज ने 354वीं, लक्ष्य सिंघल ने 361वीं, पीयूष बंसल ने 617वीं, ईशान कटारिया ने 903वीं और विभोर ने 968वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। NEET-2026 के रिजल्ट की कट-ऑफ क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स के फोटो दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश किए जाएंगे। इसके लिए नाम, पिता का नाम, मार्कशीट की फोटो और पता इस नंबर 81144 50462 पर भेज सकते हैं। अब देखिए, NEET रिजल्ट से जुड़ी PHOTOS….