जयपुर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पैर पर ऑटोरिक्शा चढ़ाकर चोटिल करने का मामला सामने आया है। रेड लाइट क्रॉस करने पर पुलिसकर्मी उसे रुकवाने की कोशिश कर रहा था। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने चोटिल पुलिसकर्मी का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटोरिक्शा व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। अल्का तिराहे पर लगी थी ड्यूटी हेड कॉन्स्टेबल शिवराम ने बताया- हरमाड़ा निवासी कल्याण सिंह (50) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जयपुर वेस्ट में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। वह शनिवार को अलका तिराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब 6 बजे खेतान की ओर से एक ऑटोरिक्शा आया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर के पैर पर चढ़ा दिया अल्का तिराहे पर रेड लाइट क्रॉस कर मुरलीपुरा की तरफ जा रहा था। रेड लाइट क्रॉस करने पर रुकवाने की कोशिश की। ड्राइवर ने ऑटोरिक्शा दौड़ाते हुए कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह के पैर पर चढ़ाकर भगा ले गया। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया चोटिल होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी हॉस्पिटल में घायल का प्राथमिक उपचार करवाया। वहीं पीड़ित कॉन्स्टेबल की शिकायत पर ऑटोरिक्शा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।