जयपुर जिला परिषद के चुनावों में नाम वापसी के बाद सभी 57 वार्डों में सियासी तस्वीर साफ हो गई है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। निर्दलीय और हनुमान बेनीवपाल की पार्टी आरएलपी के उम्मीदवार भी मुकाबले में हैं। पिछले बोर्ड में जिला प्रमुख रहीं बीजेपी की रमा चौपड़ा वार्ड 18 से और उप जिला प्रमुख मोहन डागर वार्ड 12 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। डागर पीसीसी मेंबर हैं, यूथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वहीं एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नीमा वर्मा को कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के वार्ड 42 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने वर्मा को जेनजी उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को वार्ड 28 से उम्मीदवार बनाया है। 57 वार्डों में आमने-सामने उम्मीदवार जयपुर-कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की:8 पंचायत समिति के प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी; जानें किसे मिला टिकट कांग्रेस ने ​जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 29 वार्डों में महिलाओं को टिकट दिए हैं। पंचायतीराज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है, इसलिए आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इन पर महिलाओं को टिकट देना अनिवार्य था। (पूरी खबर पढ़ें…)