बाड़मेर सांसद (कांग्रेस) उम्मेदाराम बेनीवाल ने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए कहा- डबल इंजन की सरकार सत्ता में आने से पहले यह कह रही थी। हम तमाम पेपर माफिया और जो पेपर लीक करने वाले बड़े-बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाल देंगे। आज डबल इंजन की सरकार है आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा रविवार को जैसलमेर में एलडीसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। उसको किसी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। खुलेआम परीक्षार्थी कह रहे हैं कि खिड़की से पेपर बाहर फेंका गया। वहां सॉल्व करके पेपर अंदर आया है। उस सेंटर पर अपने लोगों को फायदा कैसे पहुंचाने के लिए एक सुनियोजित तरीके से लोगों की ड्यूटी लगाई गई। बीजेपी के नेताओं के श्रेय पर अपने लोगों को फायदा पहुंचाया गया। ऐसे सैकड़ों मामले होते है जिनको दबा दिए जाते हैं। सांसद ने कहा- पर्यावरण संरक्षण की बात करते है लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। खेजड़ी के लिए पर्यावरण प्रेमी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सख्त कानून नहीं आया है। खेजड़ी की कटाई पर 100 फीसदी रोक लगे। दिखावे की बात अलग है और करने की बात अलग है। सरकार लोगों की जेब पर डाका डाल रही है सांसद ने केंद्रीय मंत्री हरदीपपुरी के बयान पलटवार करते हुए कहा- आपने 95 से 120 रुपए तक पेट्रोल कर दिया। 20-25 प्रतिशत रेट आपने बढ़ा दी। अब क्रूड के भाव 70 डॉलर प्रति बैरल हो गई। लेकिन अभी बढ़ी हुई रेट लेकर बैठे हो। लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हो। यह लोग आने वाले समय में नहीं भूलेंगे। डबल इंजन सरकार दिखावटी बाते अलग करते हैं और हकीकत में जनता को राहत पहुंचाने का कोई मकसद नहीं है। इनका एक ही मकसद है धर्म और सम्प्रदाय की बात करके लोगों को आपस में उलझाया जाए। इस नीति पर चल रहे है। लेकिन अब पूरे देश की जनता समझ चुकी है। मंदिर से सोने की रामचरित्र मानस गायब सांसद ने कहा अयोध्या राम मंदिर के प्रति पूरे देश के करोड़ों लोगों की आस्था है। पक्ष और विपक्ष ने सबने चंदा दिया था। बीजेपी ने राजनीति का एक एजेंडा बना दिया। राम मंदिर में करोड़ों की चोरी होकर लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। लोग मन से वहां पर चढ़ावा करते है उसको भी चोर कर ले गए। इससे घटिया और क्या हरकत हो सकती है? भारत सरकार के मंत्रालय का एक सेक्रेटरी ने कहा कि मैंने रामचरित्र मानस सोने की चढ़ाई थी। वो भी गायब हो गई। इससे दुर्गति और क्या हो सकती है। छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर लीपापोती करना चाह रहे है। साजिशकर्ता है जिसने चंदे के अंदर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की उस पर कोई कार्रवाई नहीं करने वाले है। यह धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर गुमराह करके देश की जनता को गुमराह कर रहे है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है।