जैसलमेर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरपी (RP) कॉलोनी स्थित पुल के नीचे कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार- शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ की टीम क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान आरपी कॉलोनी पुल के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवक प्रेम सिंह (40) निवासी जानरा गांव, जैसलमेर आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 395 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बिक्री के लिए ले जा रहा था पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रेम सिंह (40) निवासी जानरा गांव, जैसलमेर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बाइक पर यह अवैध खेप लेकर कहीं बेचने की फिराक में जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह डोडा पोस्त कहां से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने जा रहा था।