जालोर जिले की बेटी ने कर्नाटक में उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जालोर जिले के साथू गांव निवासी एकता राजपुरोहित ने कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEAB) की द्वितीय पीयूसी (12वीं वाणिज्य वर्ग) परीक्षा 2026 में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 7वां स्थान हासिल किया है। एकता धर्मेंद्र सिंह राजपुरोहित की पुत्री हैं और उन्होंने बेलगावी स्थित गोंगटे पीयू कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस में नियमित अध्ययन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने 600 में से 594 अंक अर्जित किए हैं। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही साथू गांव सहित जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। सांसद- मुख्य सचेतक ने दी बधाई राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने एकता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एकता के दादा डॉ. अरविंद राजपुरोहित ने इस सफलता का श्रेय एकता की निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वहीं श्री खेतेश्वर ब्रह्मा धाम तीर्थ आसोतरा की ओर से भी एकता को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।