जालोर जिले में अचानक से गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन, इससे भी राहन नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में जिले में तापमान 40 डिग्री पार जाने की संभावना है। ऐसे में गर्मी का असर भी पड़ेगा। दिन में गर्मी, रात में गिरावट पिछले 6 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो दिन का पारा 38 से 39 डिग्री के बीच स्थिर बना हुआ है। कि जहां दिन का तापमान तप रहा है, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 6 दिनों में रात का पारा 28 डिग्री से 2.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री और अधिकतम 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के चलते लोग दिन में छतरी लेकर निकलना पड़ा। आगामी 5 दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। तेज धूप के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। आने वाले दिनों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के स्तर को छू सकता है, जिससे गर्मी के तेवर और कड़े होंगे।