राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान ब्लड डोनेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राठौड़ ने 131वीं बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान किया। उन्होंने जालोर निवासी एक मरीज के लिए ए-पॉजिटिव एसडीपी (SDP) देकर जीवन बचाया। जानकारी के अनुसार- जालोर निवासी एक मरीज एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे ए-पॉजिटिव एसडीपी की तत्काल जरूरत थी। मरीज के परिजन खून के लिए परेशान हो रहे थे। काफी प्रयासों के बाद भी जब उन्हें कोई ब्लड डोनर नहीं मिल पाया। इसी बीच हॉस्पिटल स्टाफ के माध्यम से इसकी जानकारी राठौड़ को मिली। इस पर नरेंद्रसिंह राठौड़ ने शुक्रवार को एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचकर SDP डोनेट किया। राठौड़ द्वारा किए गए इस 131वें SDP डोनेट पर उनके साथी किशन पूनिया ने उनका हौसला अफजाई किया।