जालोर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त की गई ड्रग और नशीला पदार्थ नष्ट किया। जालोर एसपी शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया की अध्यक्षता में गठित जिला औषधि समिति ने कुल 64 अलग–अलग मामलों में पकड़े गए माल का निस्तारण किया। फायरिंग रेंज पर जलाकर किया नष्ट यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 52A के तहत की गई। न्यायालयों से इन्वेंट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव आडवाडा स्थित फायरिंग रेंज पर मंगलवार को सभी थानाधिकारियों और मालखाना प्रभारियों की मौजूदगी में अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया। इतना नशीला सामान जलाया