चूरू | मधुमक्खियों के हमले रविवार दोपहर जसरासर गांव का बुजुर्ग हमले में घायल हो गया। उसे डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि ढूकल सिंह (65) रविवार को खेत में बकरियां चराने और खेत संभालने गए थे। दोपहर को वे एक रोहिड़े के नीचे आराम कर रहे थे। उसी पेड़ पर मधुमक्खियों का छाता था। अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। ढूकल सिंह ने मधुमक्खियों से बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग होने के कारण वे ज्यादा दूर तक नहीं भाग सके और गिर गए। मधुमक्खियों ने काफी देर तक उन पर हमला जारी रखा। शोर सुनकर पड़ोसी ढाणियों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर बुजुर्ग को मधुमक्खियों से बचाया।