उदयपुर की झाड़ोल थाना पुलिस ने हाईवे पर बाइक से स्टंटबाजी करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस 10 बाइक जब्त की हैं। थानाधिकारी फैलीराम ने बताया कि झाड़ोल थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान हाईवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों का पता लगाया और 10 पावर बाइक्स को जब्त किया गया। तेज स्पीड में चला रहे थे वाहन थानाधिकारी ने बताया कि ये युवक स्टंटबाजी करते हुए तेज स्पीड में चला रहे थे। पूछताछ में पता लगा कि इनके पास वाहन की वैध आरसी, बीमा या ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। कई युवक बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। पुलिस की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना लाइसेंस और हेलमेट के वाहन नहीं चलाएं। साइलेंसर का अवैध मॉडिफिकेशन नहीं कराएं। स्टंट करने से खुद की और रास्ते पर चल रहे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल