झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 50 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में उपयोग होने वाले कीटनाशक का सेवन किया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भानपुरिया गांव निवासी रमेश (50) पुत्र कालूलाल ने 28 अप्रैल को अपने घर पर खेत में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने रमेश को तुरंत बकानी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसआरजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ​परिजनों को सौंपा अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और बकानी पुलिस को सूचित किया। शुक्रवार सुबह बकानी पुलिस झालावाड़ अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट लेकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक ने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन किया था। मृतक के परिवार में एक 12 वर्षीय बेटर है जो पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।