झल्लारा में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए आमजन को मतदान का महत्व समझाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संदेश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनेद पी.पी. के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ झल्लारा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विकास अधिकारी खुमान सिंह चौहान एवं ब्लॉक परियोजना प्रबंधक इन्दिरा रोत की अध्यक्षता में रैली का आयोजन हुआ। रैली को ग्राम पंचायत भबराणा से रवाना किया गया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भबराणा पहुंचकर संपन्न हुई। पहले दिलाई मतदान की शपथ, फिर निकाली रैली रैली से पूर्व ग्राम पंचायत सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद रैली के माध्यम से लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की अहमियत बताई गई। कार्यक्रम में राजीविका की महिलाओं, ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के समस्त कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 में सभी मतदाता जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।