जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से बुधवार शाम को जारी किए गए पुलिस निरीक्षकों (CI) के तबादला आदेशों ने झुंझुनूं पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए है। इस फेरबदल में खास बात ये है कि झुंझुनूं में पदस्थापित किए गए ये सभी अधिकारी पूर्व में भी झुंझुनूं जिले के विभिन्न थानों में थानाधिकारी (SHO) के रूप में कार्य कर चुके हैं। झुंझुनूं आए निरीक्षकों में सुरेन्द्र सिंह देगड़ा का नाम प्रमुख है। जो जिले के कई थानों में SHO के तौर पर लम्बे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। इसी तरह, जिले में पदस्थापित अन्य निरीक्षक भी पूर्व में यहां की भौगोलिक और आपराधिक परिस्थितियों को भली-भांति समझ चुके हैं। पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि इन अनुभवी अधिकारियों के आने से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। 6 पुलिस निरीक्षक कार्यमुक्त,7 निरीक्षक नए आए ​इस फेरबदल के तहत जिले से 6 पुलिस निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर अन्य जिलों में भेजा गया है। वहीं 7 निरीक्षक जिले में अपनी नई पारी शुरू करेंगे। मांगीलाल मीणा: सदर थानाप्रभारी (दौसा स्थानांतरित), ​राजेंद्र मीणा: चिड़ावा थानाप्रभारी (जयपुर ग्रामीण स्थानांतरित), ​बनवारीलाल: पचेरी कलां थानाप्रभारी (दौसा स्थानांतरित), रवींद्र कुमार: सुल्ताना थानाप्रभारी (कोटपूतली-बहरोड़ स्थानांतरित), शेर सिंह: बिसाऊ थानाप्रभारी (दौसा स्थानांतरित), आशाराम: सीआई (भिवाड़ी स्थानांतरित) ये सभी जिले से बाहर भेजे गए है। साथ ही जिले में 7 नए पुलिस निरीक्षकों की एंट्री हुई है। जिसमें ​सुरेंद्र देगड़ा (सीकर से आए), ​इंद्रप्रकाश यादव (सीकर से आए), ​मुकेश चौधरी (दौसा से आए), विनोद सामरिया (अलवर से आए), ​कंचन कुमारी (सीआईडी सीबी जयपुर से आईं), लक्ष्मीनारायण आयुक्तालय जयपुर से आए, सत्यवीर आरपीए से आए है। फील्ड में तैनाती नहीं दी जाए ​आईजी कार्यालय द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही, जिन निरीक्षकों के विरुद्ध एसीबी प्रकरण या 16 सीसीई के तहत विभागीय कार्यवाही विचाराधीन है, उन्हें फील्ड में तैनाती नहीं दी जाएगी।