झुंझुनूं में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशों के बाद, जिले के 5 ऐसे आदतन अपराधियों को जिला बदर (जिले से बाहर) कर दिया गया है, जो लंबे समय से क्षेत्र की शांति-व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे। ​दरअसल, जिला पुलिस की हालिया समीक्षा में यह पाया गया कि ये 5 अपराधी आदतन हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन लोगों की लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल था। पुलिस ने इन सभी की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद 'राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम' के तहत इन्हें जिले से बाहर करने के आदेश जारी किए गए। ​एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि जिले की फिजा खराब करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इन आदतन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की हर गतिविधि पर बारीक नजर रख रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​ये हैं जिले से बाहर किए गए अपराधी