जोधपुर की जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय(JNVU) में फीस बढ़ोतरी वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर एनएसयूआई और ABVP का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। हालांकि, देर शाम एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल और विश्नविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता में बढ़ी हुई फीस (1350 रुपए) की 30 फीसदी कम करने पर सहमति बन गई। कम की गई राशि को छात्रों के परीक्षा शुल्क में शामिल किया जाएगा। इसके बाद एबीवीपी ने अपना धरना समाप्त कर लिया, जबकि एनएसयूआई का धरना फिलहाल जारी है। धरने पर बैठे NSUI संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई की तरफ से कुलगुरु का पुतला दहन किया गया। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र संगठन के प्रतिनिधियों के बीच कल देर शाम हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। फीस वृद्धि वापस नहीं ली जाती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा एनएसयूआई ने कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हैं। जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं ली जाती है, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा और हम डटे रहेंगे। जरूरत पड़ी तो पश्चिमी राजस्थान का एक-एक छात्र विश्वविद्यालय को घेरने का काम करेगा। जोधपुर संभाग से छात्र विश्वविद्यालय के लिए करेंगे कूच NSUI से जुड़े छात्र नेता एमएल चौधरी ने बताया कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में आज (मंगलवार) पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय उनकी मांगे नहीं मानता है तो पूरे जोधपुर संभाग से छात्र विश्वविद्यालय की तरफ कूच करेंगे। जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। NSUI की हैं ये मांग 35% से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी करना छात्र हितों पर कुठाराघात एबीवीपी के जोधपुर प्रांत मंत्री दशरथ गर्ग ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 35 फीसदी से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी करना छात्र हितों पर कुठाराघात है। इससे आम छात्र का एडमिशन लेना मुश्किल हो जाएगा। विश्वविद्यालय छात्रों की सुविधा के लिए फीस में बढ़ोतरी का दावा कर रहा है, लेकिन ऐसी कोई सुविधा नजर नहीं आ रही। ABVP की ये रही मांगें