जोधपुर में कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रर्दशन किया। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि 1 जुलाई से प्रदेश स्तर पर कार्य बहिष्कार और 7 जुलाई से हड़ताल पर हैं। सरकार केवल आश्वासन दे रही है। संघ जिलाध्यक्ष सोनल चितारा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के समाधान के क्रम में संगठन द्वारा विभाग और सरकार के संज्ञान में समय-समय पर लाया जाता रहा है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते समाधान के लिए कोई पहल नहीं की गई। 4 जून को निदेशालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन विभाग ने 2 जून को संगठन को वार्ता के लिए बुलाया और विश्वास दिलाया कि 10 से 15 दिन में समस्त बकाया भुगतान करा दिया जाएगा। राज्य स्तर से संबंधित नियमितिकरण, मानदेय वृद्धि, ग्रेच्यूटी पैंशन को लेकर सरकार के समक्ष कार्मिकों का पक्ष रखा जाकर नीतिगत निर्णय कराने की पहल की जाएगी। लेकिन विभाग ने वार्ता के बाद कोई कदम ही नहीं उठाया, जिससे कार्मिकों में रोष है। ये हैं मांगे