जोधपुर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में बिजली, सीवर, सड़क और सफाई से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। वहीं कुछ शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। पावटा बी रोड सेकेंड ग्राउंड क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर की समस्या के समाधान के लिए मोहित मिश्रा, एग्जीक्यूटिव, डिस्कॉम कॉल सेंटर को आज का स्टार ऑफिसर चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के ‘पब्लिक के स्टार’ : मोहित मिश्रा पावटा बी रोड सेकेंड ग्राउंड क्षेत्र निवासी ऋतांशु सक्सेना ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। पोस्ट मिलने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव मोहित मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करवाई। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिली। ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान पावटा बी रोड सेकेंड ग्राउंड क्षेत्र निवासी ऋतांशु सक्सेना की ओर से बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट करने के बाद डिस्कॉम की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसफॉर्मर संबंधी खराबी दूर कर दी। विभाग ने बताया कि अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और फिलहाल किसी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या नहीं है। समस्या के समाधान से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। 10 दिन से ओवरफ्लो सीवर की समस्या का हुआ समाधान अजय चौक निवासी राजीव सिंह ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और सफाई भी नहीं हो पा रही थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर सीवर की सफाई कर समस्या का समाधान कर दिया। इसके बाद गंदे पानी की निकासी सुचारु हो गई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार बदला रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायतकर्ता प्रकाश भाटी ने बताया कि बरसात के मौसम में शौचालय से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण शौचालय का उपयोग करना मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर निगम से नियमित सफाई और कीटनाशक छिड़काव कराने की मांग की है। अस्पताल के बाहर सड़क पर गड्ढे बलदेव नगर स्थित सांचेती अस्पताल के बाहर सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। शिकायतकर्ता नीरज प्रजापत ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। 15 दिन से चोक सीवर लाइन सिविल एयरपोर्ट रोड स्थित शारदा पार्क क्षेत्र में सीवर लाइन पिछले 15 दिनों से चोक पड़ी है। इससे गंदगी जमा होने लगी है और आसपास के लोगों को बदबू व संक्रमण का खतरा सताने लगा है। क्षेत्रवासी प्रदीप शर्मा का कहना है कि शिकायत के बाद भी केवल औपचारिक कार्रवाई हुई, लेकिन मशीन से सफाई नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द सीवर लाइन की सफाई कराने की मांग की है। सड़क किनारे कचरे का ढेर से बढ़ रही गंदगी लावरान क्षेत्र में सड़क किनारे लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। शिकायतकर्ता निखिल का कहना है कि पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई गई। लोगों ने नगर निगम से नियमित कचरा उठाने और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 2.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 4.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 5.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 7.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 8.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 9.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 10.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या