‘भास्कर समाधान’ पर लोगों के समस्या पोस्ट करने के बाद जोधपुर में एक ही दिन में शहर के अलग–अलग वार्ड से कचरा प्रबंधन की बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली है। कचरा नियमित रूप से न उठने की परेशानी का हल होने से लोगों को भी खुशी हुई। वहीं सूरसागर रोड से शेखर पारीक की बार–बार पॉवर कट की समस्या का समाधान भी हुआ है। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव सौरभ सिंह सोलंकी आज 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… सौरभ सिंह सोलंकी आज 'पब्लिक के स्टार' जोधपुर के हिंगलाज नगर, सूरसागर रोड से शेखर पारीक ने बार–बार पॉवर कट और लो पॉवर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि बिना मौसम खराब हुए भी डिस्कॉम इलाके में बिजली काट लेता है। बार–बार लाइट जाने से लोगों को बहुत मुश्किल हो रही है। शेखर का कहना है कि लाइट काटें भी तो कम से कम उसकी पूर्व में सूचना तो दें। इस समस्या के सामने आने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव सौरभ सिंह सोलंकी ने समाधान करवा दिया। पोस्ट करते ही उठा लिया कचरा शहर के श्रीगंगानगर इलाके से रुस्तम खान ने बलदेव राम मिर्धा सर्किल से नागौरी गेट तक जाने वाली सड़क पर खुले में पड़े कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सड़क पर दोनों ओर लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। निगम लोगों को पाबंद करने की बजाय कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठा रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। मामला पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सफाई करवाकर कचरा उठा लिया। समस्या पोस्ट हुई तो चमक गया क्षेत्र सूर सागर रीडियां फांटा, बायपास रोड से मोहन सिंह ने नियमित कचरा न उठाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि जैसलमेर रोड पर मार्केट में पूजा गारमेंट्स के सामने सफाईकर्मी काम के बाद अपने झाड़ू छोड़ जाते हैं। कचरा भी नहीं उठाते न ही ठीक से सफाई करते हैं। शिकायत पर बहाना बनाकर टाल देते हैं। रोज हम व्यापारी ही कचरा साफ कर रहे हैं। कर्मचारी सफाई कर भी देते हैं तो उसे उठाते नहीं हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड के सफाई प्रभारी ने सफाई करवाई। जगह–जगह पड़े कचरे से मिली राहत पावटा रोड, लक्ष्मी नगर से अंजू सोनी ने सफाई से जुड़ा मुद्दा उठाया था। उन्होंने लिखा कि उनके एरिया में जगह–जगह कचरा पड़ा रहता है। कई दिनों तक सड़ने के बाद भी सफाईकर्मी इसे उठाते नहीं हैं। लोगों का बदबू के कारण सड़क से निकलना दूभर हो गया है। सफाई कर्मचारियों को जब भी कहते हैं वो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद निगम ने एक्शन लिया और एरिया में खुले में पड़े कचरे का समुचित निस्तारण करवाकर लोगों को राहत देने का काम किया। अब एक नजर उन समस्याओं पर भी जिनका समाधान अभी प्रक्रिया में हैं… सप्लाई में आ रहा गंदा पानी रावतों का बास से अतीक बेलिम ने सप्लाई में गंदा पानी आने की समस्या पोस्ट की है। अतीक ने लिखा कि घसमणी लोहारों का चौक में मिरासियों वाली गली के अंदर कई दिनों से बदबूदार गंदा पानी सप्लाई के दौरान आ रहा है। पहले ही सप्ताह भर में बड़ी मुश्किल से एक या दो बार ही पानी मिल पाता है लेकिन वह भी बदबूदार जिसे इस्तेमाल नहीं कर सकते। दूषित पानी की वजह से गली में लोग संक्रमण के कारण बीमार हो रहे हैं। सड़क पर कीचड़ से परेशानी जोधपुर के महादेव नगर, बनार रोड से शैलेन्द्र सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में न तो नालियां हैं न ही सड़क ही बनी हुई है। हर साल बारिश में सभी गलियां कीचड़ से भर जाती हैं। इससे घर से निकलने में भी दिक्कत होती है। सभी प्रमुख रास्तों पर ऐसे ही हाल हो जाता है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। नाला चौक, घरों में आ रहा पानी चांदना भाकर आचार्य कॉलोनी, 21 नंबर गली की एक नंबर पुलिया से एडवोकेट अरविंद परिहार ने कॉलोनी के नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इस नाले की दीवार बीते कई महीनों से टूटी हुई है। नाले का एक पाइप कचरा भर जाने की वजह से जाम हो गया है, जिससे पानी की निकासी दूसरी ओर नहीं हो पाती। दीवार टूटने से नाले का ंगदा पानी घरों में घुसता है। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। 6 महीने से खराब रोड लाइट बनार रोड के तिरुपित नगर से एक यूजर ने रोड लाइट से जुड़ी समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि उनके एरिसया प्रेम नगर में बीते 6 महीने से रोड लाइट्स खराब हैं लेकिन निगम के कर्मचारियों को इसे ठीक करने की फुर्सत ही नहीं मिल रही है। गली में आते–जाते लोग अंधेरे की वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस समस्या का जल्द समाधन करवाया जाए। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 3.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 5.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 6.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 8.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 9.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 10.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा