जोधपुर दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर शहरवासी लगातार अपनी रोजमर्रा की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इन शिकायतों के जरिए प्रशासन तक लोगों की आवाज पहुंच रही है और कई मामलों में संबंधित विभाग कार्रवाई भी कर रहे हैं। इस बार बारिश में जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट, ट्रांसफॉर्मर के पास फैली गंदगी और खुले तार, तथा सड़क पर जमा गंदे पानी जैसी समस्याएं सामने आई हैं। वहीं, सीवर लाइन जाम और कई महीनों से बिजली कटौती व कम वोल्टेज की दो समस्याओं का समाधान होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… बारिश में जलभराव बना मुसीबत, स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी वार्ड संख्या 80, दक्षिण कनेरिया नगर मिनी मार्केट क्षेत्र के निवासी पारस आचार्य ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरे का डर, लोगों ने लगाई गुहार चोपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के निवासी लोकेश रायसिंघानी ने मोहल्ले में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि घर के बाहर लगे बिजली के खंभे पर लाइट ही नहीं है, जिससे रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। ट्रांसफॉर्मर के पास खुले तार और गंदगी से हादसे का खतरा बढ़ा श्रीकृष्ण नगर स्थित वृंदावन गार्डन क्षेत्र के रतन लाल जैन ने ट्रांसफॉर्मर के आसपास फैली गंदगी और खुले पड़े बिजली के तारों की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि इस स्थिति से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से ट्रांसफॉर्मर परिसर की सफाई कराने और खुले तारों को सुरक्षित करने की मांग की है। चार दिन से सड़क पर भरा गंदा पानी, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल सी रोड, नवचौकिया क्षेत्र के कोलरी मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि पिछले चार दिनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है और सफाई भी नहीं हो रही है। इससे बदबू फैल रही है और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई करवाकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। सीवर लाइन की समस्या का हुआ समाधान, कॉलोनीवासियों को मिली राहत मां भवानी मंदिर मार्ग स्थित सैन कॉलोनी के निवासी राकेश ने क्षेत्र में बार-बार सीवर लाइन जाम होने की समस्या उठाई थी। उनका कहना था कि हर दूसरे दिन सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता था, जिससे मोहल्लेवासियों को परेशानी होती थी और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। समस्या के बाद नगर निगम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीवर लाइन की सफाई कर समस्या का समाधान कर दिया। समस्या के निस्तारण के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिली और आवागमन भी सुचारू हो गया। कई महीनों से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान पाल गांव निवासी दीपक सिंह सिसोदिया द्वारा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या उठाई गई थी। उन्होंने बताया था कि कई महीनों से नियमित बिजली कटौती और कम वोल्टेज के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के बाद डिस्कॉम ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिली और बिजली व्यवस्था में सुधार होने से लोगों की दैनिक परेशानियां भी कम हुई हैं। आज के स्टार ऑफिसर: राजेंद्र सिंह जोधपुर भास्कर समाधान के तहत आज के स्टार ऑफिसर डिस्कॉम कॉल सेंटर इंचार्ज राजेंद्र सिंह रहे। पाल गांव निवासी दीपक सिंह सिसोदिया ने भास्कर समाधान पर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कई महीनों से बार-बार बिजली जाने और कम वोल्टेज के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करवाई। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हुई और कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया। समस्या के निस्तारण के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत जताई और त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:श्रीराम कॉलोनी में 5 साल से स्ट्रीट लाइट का इंतजार, यूआईटी कॉलोनी में सीवर चोक तो कहीं अतिक्रमण से जाम 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 3.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 5.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 6.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 7.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 8.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर