रोजमर्रा की छोटी-छोटी नागरिक समस्याएं अब जोधपुर के कई इलाकों में बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। कहीं मंदिर के बाहर गंदगी फैल रही है तो कहीं टूटी पाइपलाइन से पानी की बर्बादी हो रही है। सफाई, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की है। शहर के कई क्षेत्रों से आई शिकायतों में लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, कुछ मामलों में विभागों ने समाधान कर राहत भी पहुंचाई है। गांधी नगर और सूरसागर में शिकायतों पर कार्रवाई के बाद लोगों को समस्याओं से निजात मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… कचरे में भरी नाली से मंदिर में हो रही गंदगी जोधपुर शहर के रहने वाले दीपक गुर्जर ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सालों से गंदी पड़ी नालियों और कचरे की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मंदिर के पास हर दिन नाली फुल हो जाती है, जिसके कारण गंदगी मंदिर के अंदर भी चली जाती है। लोगों का कहना है कि इसे जल्दी साफ किया जाए। डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में रोड पर बह रहा पानी FCI गोदाम के पास की डॉ. अंबेडकर कॉलोनी से भावेश वर्मा ने पानी लीकेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हेवी इंडस्ट्रियल एरिया में जब पानी आता है तो आधा तो सड़क पर ही बह जाता है। लोगों ने मांग की है इस पानी की बर्बादी को रोका जाए, ताकी सभी लोगों तक ठीक से पानी पहुंच जाए। बीच सड़क पर पाइपलाइन टूटने की समस्या कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से आलोक गौर ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मधुबन से कुड़ी रोड तक जाने वाली सड़क पर एक पाइपलाइन टूट गई है। जिससे काफी सारा पानी रोड पर बर्बाद हो रहा है। उनका कहना है कि इसे जल्दी ठीक किया जाए ताकि, पानी का बर्बादी रोकी जो सके। कचरे की बदबू से लोगों का जीना मुश्किल जोधपुर शहर के मां भगवती नगर से कचरे की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने लिखा कि बालसमंद से मेहरानगढ़ की तरफ जाने वाली घोड़ा घाटी रोड पर निगम के ठेकेदारों के जरिए कचरे का 'डंपिंग यार्ड' बना दिया गया है। जिससे उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि इसे जल्द साफ किया जाए। गंदे पानी की सप्लाई की समस्या खत्म शहर के गांधी नगर की राजीव गांधी कॉलोनी से कुछ समय पहले पवन दाधीच ने गंदे पानी की सप्लाई के बारे में समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले 2-3 दिन से पानी की सप्लाई में गंदी पानी आ रहा था। पानी में मिट्टी या कोई गंदगी मिली हुई आ रही थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है। बिजली की समस्या का हुआ समाधान सूर सागर क्षेत्र के हिंगलाज नगर से शेखर पारीक ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर बिजली की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि रात-रातभर बिजली न आने के कारण लोगों को सोने में भी परेशानी हो रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जीक्यूटिव ने समाधान करवा दिया है। भावना भाटी बनीं आज 'पब्लिक की स्टार' सूरसागर क्षेत्र के हिंगलाज नगर में रातभर बिजली गुल रहने की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय निवासी शेखर पारीक की पोस्ट पर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जीक्यूटिव भावना भाटी ने तुरंत कदम उठाए। भावना भाटी ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर भेजा और फॉल्ट दुरुस्त करवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 3.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 5.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 6.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 8.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 9.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 10.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा