जोधपुर में आज 5 अप्रैल को धींगा गवर का मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में इस बार हुड़दंग करने वालों ओर बाहर से आने वाले मनचलों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए ड्रोन ओर कैमरों की मदद से मॉनिटरिंग की जाएगी। मेले में एंट्री करने के लिए भीतरी शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ओर से नाके भी लगाए जाएंगे। इधर इस मेले को लेकर महिलाओं में भी उत्साह है। महिलाओं का कहना है कि ये हमारी परंपरा का हिस्सा है। इस बार मेले को लेकर नई दुल्हन में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। भीतरी शहर में कई जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। बता दे की इस मेले में रात 12 बजे से महिलाएं विभिन्न मोहल्ले में घूम घूम कर वहां विराजित गवर माता के दर्शन करने निकलती है। महिलाओं का ग्रुप पूरी रात घूमने के साथ ही विभिन्न स्वांग रचते हुए हाथ में छड़ी रखती है। ऐसी मान्यता है कि 16 दिनों तक पूजित छड़ी से मार खाने वाले युवक की जल्दी शादी हो जाती है। शहर के पुष्टिकर स्कूल, हनुमान चौक, हाथी चौक, कबूतरों का चौक, सोनारो की घाटी, सिटी पुलिस, शाहपुरा, मोती चौक, जुनी मंडी आडा बाजार, कुमारियां कुआं, नव चौकिया आदि जगहों पर आयोजन होंगे। कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि धींगा गवर मेले को लेकर शहर के लोगों को शुभकामनाएं दी। कहा कि ये मेला काफी फेमस है। इसलिए शहर के लोगों से यही निवेदन है कि इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास नहीं करें। मेले में बाहर से आने वाले विजिटर्स को चैक किया जाएगा। इसके लिए नाके लगाए गए हैं। वहीं CCTV ओर ड्रोन कैमरा के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। ऐसी जानकारी मिली है कि बीते कुछ वर्षों में इस मेले में शराब पीकर असामाजिक तत्व आकर व्यवस्थाओं को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन पर पहले भी सख्ती की गई है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी। इस त्योंहार को लेकर हमने आयोजकों के साथ भी बातचीत कर पूरी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। मेले को लेकर पुलिस भी चाक चौबंद है।