जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते शनिवार को कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में दो घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शहर के 33/11 केवी कमला नेहरू नगर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी रखाबेरा फीडर से गुजरने वाले क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में शुभम हॉस्पिटल क्षेत्र, महिला पीजी कॉलेज क्षेत्र, ऐश्वर्या कॉलेज क्षेत्र, शिव लाल माथुर नगर, अरिहंत नगर, गोकुल विहार, गोपी कृष्णा विहार, गुरु का तालाब सहित आसपास के संबंधित इलाके शामिल हैं।