जोधपुर कमिश्नरेट में पांच युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में युवतियों के परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहला मामला- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी करीब 17 साल की बेटी मंगलवार रात 1 बजे घर से कहीं चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसके बारे में आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक भंवराराम को जांच सौंपी है। दूसरा मामला- प्रतापनगर थाना इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 19 साल की बहन मंगलवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भजनीराम को सौंपी है। तीसरा मामला- भगत की कोठी थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 24 साल की बेटी घर से विश्वविद्यालय में पढ़ने आई थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक सुखराम को सौंपी है। चौथा और पांचवा मामला- माता का थान थाने इलाके में सामने आया है। यदि अलग-अलग रिपोर्ट में दो व्यक्तियों ने बताया कि उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई जिनकी जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।