जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सालोडी गांव में एक व्यक्ति पर उसके ही भांजों ने हमला कर दिया। भांजों ने मामा की गाड़ी में आग लगा दी। वे अपनी बहन के घर शोक व्यक्त करने गए थे। पीड़ित मामा ने एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पंडितों का बास, बिग्गा देव नगर चामू निवासी पीड़ित पोलाराम (58) ने थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि उनकी बहन के घर सालोडी में उनके एक भांजे का निधन हो गया था।शोक में शामिल होने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए वे गुरुवार को अपनी फॉर्च्यूनर कार से सालोडी गए थे। लाठियों-सरियों से पीटा, गाड़ी में आग लगाई बहन के घर पहुंचे, तो वहां उनके अन्य भांजों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर उन पर लाठियों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पोलाराम के एक हाथ पर चोटें आईं। घर के बाहर खड़ी पोलाराम की फॉर्च्यूनर कार को आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पीड़ित ने किसी तरह वहां से बचकर पुलिस को सूचना दी। मामला पारिवारिक रंजिश और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जोधपुर ग्रामीण के चामू थाना क्षेत्र स्थित पंडितों का बास, बिग्गा देव नगर चामू निवासी पोलाराम ने राजीव गांधी नगर थाने में दी है। एक ही परिवार के चार लोग नामजद पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सालोड़ी निवासी शेराराम जाट (20) पुत्र रेवतराम, गोविन्द राम जाट (25), जालाराम जाट (30) पुत्र रेवतराम और पूनम देवी (30) पत्नी शेराराम को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट, आगजनी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।