जोधपुर कमिश्नरेट में दो विवाहिताओं के लापता होने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में उनके परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खांडा फलसा थाने में दी रिपोर्ट में एक व्यक्ति बताया कि उसके बेटे की पत्नी मंगलवार को बालोतरा जिले से उम्मेद हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। मंगलवार सुबह 11 के करीब बिना बताए कहीं चली गई। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक युवक के साथ जाने का शक जताया है। दूसरा मामला प्रताप नगर थाने में सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि मंगलवार को उसकी 42 साल की माता मथुरादास माथुर हॉस्पिटल जाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल धनेसिंह को सौंपी है।