जोधपुर में गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने पत्थर कटिंग फैक्ट्री पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। अचानक हुए हमले से बचने के लिए फैक्ट्री में बैठे गणपत कमरे में जाकर छिप गया। मामला जोधपुर जिले के मथानिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 3:40 का है। फैक्ट्री मालिक ने थाने में शिकायत भी दी है। फैक्ट्री मालिक ने आरोप लगाया कि गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने तोड़फोड़ भी की। इसके साथ ही जाते-जाते धमकाकर गए कि अगली बार जान से खत्म कर देंगे। गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने किया हमला जिले के देदीपानाड़ा बेरू निवासी गणपत सिंह जाट ने शिकायत देकर बताया कि शनिवार दोपहर में वह अपने पार्टनर मदाराम सारण, हजारीराम और शेरू खान समेत अन्य साथियों के साथ पत्थर कटिंग फैक्ट्री पर बैठा था। इसी दौरान राकेश मांझू अपने 9 से 10 साथियों के साथ आया और लाठी, सरिया और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि बदमाशों ने फैक्ट्री का मैन गेट जबरन अंदर घुसे और फैक्ट्री में खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से उतरे बदमाशों ने ​हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की। इधर, इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें एक बदमाशा फायरिंग और तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित बोला- जानलेवा हमला किया, बचने के लिए कमरे में छिपा पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सभी ने मुझ पर जानलेवा हमला किया। जान बचाने के लिए मैं फैक्ट्री के कमरे में भागकर छिप गया। ये वहां भी पहुंच गए और धमकाते हुए गालियां देने लगे। फैक्ट्री मालिक ने आरोप लगाया कि इस दौरान उस पर पर फायरिंग भी की। वहीं मेरे स्टाफ शेरू खान के साथ भी मारपीट की। बदमाशों ने जाते-जाते धमकी दी कि आज तो बच गया लेकिन अगली बार जान से खम्म कर देंगे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर पुलिस सिक्योरिटी भी देने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि गैंग ने इससे पहले फरवरी 2026 में रात के समय उसकी बहर के घर पर भी इसी तरह से हमला किया था।