जालोर के वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स एकेडमी व आत्मरक्षा केंद्र के 5 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 3 मई से श्रीनगर में आयोजित होगी। एकेडमी कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों ने माधव विश्वविद्यालय, आबूरोड में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग (56 किग्रा) में नंदनी सिंह, बालक वर्ग में राहुल कुमार (60 किग्रा), दुष्यंत राव (65 किग्रा), भरत कुमार (80 किग्रा) और तनिष्क सकारिया (90 किग्रा) शामिल हैं। खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्रेनाइट संघ अध्यक्ष रामकिशन रणवा ने की। मुख्य अतिथि इंदिरा देवी व विशिष्ट अतिथि पूर्व आयुर्वेदिक निदेशक रमेश वैष्णव व विनोद चौधरी रहे। रणवा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कोच प्रीतम सिंह ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया कि पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ी इस स्तर पर चयनित हुए हैं।