पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- शराब माफियाओं के दबाव में जोधपुर पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सिस्टम पर माफिया पूरी तरह हावी है। सोशल मीडिया एक्स पर गहलोत ने गुरुवार को पोस्ट शेयर करते हुए यह लिखा। दरअसल, एक दिन पहले जारी हुई लिस्ट में 18 आईपीएस के ट्रांसफर किए गए थे। इसमें जोधपुर कमिश्नर शरत कविराज का नाम भी शामिल था। कविराज ने 26 फरवरी को पदभार संभाला था। 3 दिन पहले 14 जुलाई को उनका तबादला आईजी क्राइम के पद पर हो गया। करीब 4 महीने तक उन्होंने शहर कमिश्नर की कमान संभाली। कविराज की जगह जयपुर में महानिरीक्षक (आईजीपी) हेड क्वार्टर रहे अंशुमान भाेमिया जोधपुर में अब नए कमिश्नर होंगे। गहलोत ने लिखा- कमिश्नर का कुछ ​महीनों में ट्रांसफर होना दुर्भाग्यपूर्ण पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शांति बनाए रखने, युवाओं को नशे से बचाने और अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी का निर्णय लिया था। इसके बहुत सकारात्मक परिणाम भी सामने आए थे। जोधपुर में इसी नियम की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने वाले पुलिस कमिश्नर का महज कुछ महीनों में शराब माफिया के दबाव में अचानक तबादला कर देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शांति बनाए रखने, युवाओं को नशे से बचाने… pic.twitter.com/0pBAxEd92Z— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 16, 2026 पूर्व सीएम ने सरकार पर उठाए सवाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- 8 बजे शराब की दुकान बंद करने के आदेश को लागू नहीं करना प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। क्या अब प्रदेश में नीतियां जनता के हित में नहीं, बल्कि माफियाओं के मुनाफे और दबाव में तय होंगी? ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में चार महीने बाद ही बदले कमिश्नर:अब अंशुमन भोमिया को सौंपी कमान, ग्रामीण में पत्नी की जगह पति को बनाया SP प्रदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट मंगलवार देर रात जारी की गई। इन आदेशों में जोधपुर के कमिश्नर भी बदल दिए गए। जोधपुर के वर्तमान कमिश्नर शरत कविराज का तबादला जयपुर कर दिया गया। वहीं अंशुमन भोमिया अब जोधपुर के कमिश्नर होंगे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)